तांत्रिक का खुलासा- 14 लड़कियों से किया रेप, 2 बीवी - 7 संतानों संग रहता था
तांत्रिक का खुलासा- 14 लड़कियों से किया रेप, 2 बीवी - 7 संतानों संग रहता था
पुलिस ने एक ऐसे पाखंडी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है, जो बलात्कार करने के लिए लड़कियों को भगवान की कृपा बरसाने का झांसा देता था। अपनी विधि के दौरान वह शंकर-पार्वती विवाह के नाम पर लड़कियों के साथ फेरे लेता था और वारदात के बाद रफ्फूचक्कर हो जाता था। पुलिस के अनुसार, उसका नाम विष्णु चतुर नाइक (37) है। जो कि, महाराष्ट्र के नंदूरबार में दो पत्नियों और सात बच्चों के साथ रह रहा था। लड़कियों का यौन शोषण करने के लिए वह कई बार गुजरात आया। वह अपने साथ 2 सेवक भी रखता था।
पाखंडी तांत्रिक के उन दो सेवकों की पहचान अब्दुल रज्जाक और रामसेवक पटेल के तौर पर हुई है। वह उनकी मदद से लड़की को अगवा करता था। गुजरात में नवसारी जिले के एक गांव की दो सगी बहनों को भी उसने हवस का शिकार बनाया था। उसी मामले में तांत्रिक समेत उसके दो सेवकों को पुलिस द्वारा अब अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि दो बहनों से उक्त पाखंडी ने तांत्रिक विधि में ही शादी कर ली थी। फिर दुष्कर्म किया। फिर दोनों बहनों के गर्भवती होने पर छोटी बहन को भगा ले गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें