प्रेमी के साथ पॉर्न वीडियो देखा तो पति ने कर दी हत्या, किया सरेंडर
मुंबई (ईएमएस)। ठाणे में एक युवक ने अपनी पत्नी की उसके प्रेमी के साथ वाला पॉर्न वीडियो सोशल मीडिया पर देखने के बाद उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। चौकाने वाली बात तो यह है कि पत्नी की हत्या करने के बाद उसने पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि रफीक मोहम्मद यूनुस अपनी पत्नी नसरीन और तीन बच्चों के साथ भिवंडी के अंसार नगर इलाके में रहते थे। लॉकडाउन में यूनुस की नौकरी छूट गई थी, जिसके कारण घर चलाना मुश्किल हो गया था। पैसे की दिक्कत को देखते हुए यूनुस ने पत्नी नसरीन को नौगांव इलाके में रहने वाली नसरनी की बहन के घर भेज दिया था।
पुलिस ने बताया कि यूनुस की पत्नी नसरीन का प्रेमी सद्दाम नौगांव में ही रहता था। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला अपने प्रेमी के साथ नजर आ रही थी। दरअसल, यूनुस अपने मोबाइल में वीडियो देख रहा था तभी उसकी नजर एक ऐसी पॉर्न पर पड़ी, जिसमें उसकी पत्नी किसी दूसरे शख्स के साथ मौजूद थी। इस वीडियो देखने के बाद युनूस को काफी गुस्सा आ गया और वह अपनी पत्नी से मिलने के नौगांव पहुंच गया। नौगांव पहुंचते ही जैसे ही उसने नसरीन से मुलाकात की वैसे ही उस पर चाकुओं से हमलाकर दिया। यूनुस ने चाकुओं से गोदकर नसरीन की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। इसके बाद वह भिवंडी के शांति नगर पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने हत्या की जांच कर रही है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें