सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डालीं पर्चियां, निकाली लॉटरी... तय कर डाली 50 हजार रेप की कीमत

 यूपी में मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। महिला सुरक्षा के दावे हो रहे हैं। इन सबके बीच एक पंचायत में रेप का मामला रफा-दफा करने के लिए बोली लगती है। लॉटरी निकाली जाती है और आबरू की कीमत तय होती है 50 हजार। यूपी के सीतापुर जिले में एक पंचायत ने तालिबानी फरमान सुनाया है।




सीतापुर के एक गांव में एक दबंग ने घर में घुसकर नाबालिग से रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाकर नाबालिग की आबरू की कीमत 50 हजार रुपये लॉटरी के जरिए तय कर दी। पंचायत में हुई बेइज्जती के बाद इंसाफ की आस में पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। यहां भी मिशन शक्ति के झंडाबरदारों ने महज छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर कर्तव्य पूरा कर लिया।
इस बीच जब मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो पुलिस हरकत में आई। अब जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है। घटना सीतापुर के थाना थानगांव इलाके की है। आरोपों के मुताबिक 29 अक्टूबर की रात 17 साल की नाबालिग अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस के युवक मोहम्मद अहमद ने घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर उसकी मां की आंख खुल गई। इसके बाद आरोपी अहमद को दबोच लिया गया।

टिप्पणियाँ