TikTok पर दोस्ती, फिर दोस्त ने किया रेप, हुई गर्भवती

 

TikTok पर दोस्ती, फिर दोस्त ने किया रेप, हुई गर्भवती

 हरियाणा के जींद (Jind) में 24 वर्षीय लड़की से टिकटॉक (Tiktok) पर दोस्ती के बाद रेप का मामला सामने आया है. आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो वायरल (Viral Video) करने के नाम पर लगातार दुष्कर्म किया है. पीड़ित रेप के बाद गर्भवती (Pregnant) भी हो गई थी और बाद में उसका गर्भपात (Abortion) भी करवाया गया है. पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर लिया है.


पानीपत से जींद मिलने आया

जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कुछ महीने पहले जब टिक टोक चलता था, उसी प्लेटफार्म पर पानीपत के एक लड़के से दोस्ती हुई. इसके बाद वह पानीपत से जींद मिलने आया था. लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी लड़का उसे जींद से पानीपत ले गया, जहा उसके साथ दुष्कर्म किया गया और वीडियो भी बनाई गई.
महिला पुलिस थाने की एसएचओ ने बताया कि पीड़िता की तरफ से शिकायत मिली है. उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी लड़के ने हरियाणा के जींद की पीड़िता से टिक टोक पर दोस्ती की थी.पानीपत ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाई. वीडियो के आधार पर आरोपी लड़की को वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई.
जब लड़की ने शादी के लिए बोला तो आरोपी लड़के ने मना कर दिया और पीड़िता का गर्भपात भी करवा दिया. इसी मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जींद महिला पुलिस थाने में SC/ST एक्ट, रेप, जान से मारने की धमकी और कई अन्य धाराओ के तहत मामला दर्ज जांच शुरू शुरु कर दी है.

टिप्पणियाँ