16 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म देने के बाद फेंका, 60 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार
बुराड़ी में 60 साल के बुजुर्ग ने 16 साल की लड़की को गर्भवती किया, लड़की ने घर की छत पर बेटे को जन्म देकर नीचे फेंका
नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल 31 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस को एक कॉल मिला कि बुराड़ी इलाके में एक नवजात कपड़े में लिपटा पड़ा है. पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत नवजात बच्चे को कब्जे में लेकर अस्पताल में भर्ती करवाया. पुलिस ने आसपास के लोगों से बच्चे के बारे में पूछताछ की, लेकिन नवजात के परिवार वालों का कुछ पता नहीं चल सका. पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरे खंगाले तो नवजात के पास एक लड़की दिखाई दी. लड़की बच्चे को पॉलीथिन से निकालकर एक कपड़े में लपेटकर रखती दिखाई दे रही थी.


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें