ड्रग्स केसः रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक ने NDPS कोर्ट में दायर की जमानत याचिका



सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती ने विशेष NDPS कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। उन्हें ड्रग्स की कथित तौर पर खरीद करने के आरोप में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा उनके घर पर छापा मारने के बाद गिरफ्तार किया गया था। 



उनकी बहन रिया को भी जांच एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया गया था लेकिन एक महीने तक जेल में रखने के बाद उन्हें सशर्त जमानत दे दी गई। उन्हें भी ड्रग्स की खरीदी के लिए गिरफ्तार किया गया था। जमानत के समय, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि वो रिहाई के बाद दस दिनों तक निकटतम पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगाएं। वो अपना पासपोर्ट जमा करवाएं और अदालत की पूर्व अनुमति के बिना देश के बाहर यात्रा ना करें।




टिप्पणियाँ