साइंस के अनुसार जानें शादी करने की सबसे सही उम्र क्या है
हर इंसान के जीवन में एक समय ऐसा आता हैं जब इंसान अपने जीवन में शादी करने का फैसला लेता हैं। लेकिन लोगों के मन में इस बात की चिंता बनी रहती हैं की शादी करने का सबसे सही समय क्या होता हैं। किस उम्र तक लोगों को शादी कर लेनी चाहिए। आज इसी संदर्भ में मेडिकल साइंस की एक रिसर्च के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की शादी करने की सबसे सही उम्र क्या हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
रिसर्च, मेडिकल साइंस के एक रिसर्च के अनुसार पुरुषों के लिए 28 से 32 साल का उम्र शादी के लिए सबसे परफेक्ट माना जाता हैं। क्यों की इस उम्र में पुरुष शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं तथा उनके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स का लेवल भी उच्च अवस्था में होता हैं। साथ ही साथ पुरुषों में सोचने समझने की शक्ति भी सबसे बेहतर होती हैं। इसलिए यह उम्र शादी करने के लिए सबसे बेहतर माना जाता हैं। पुरुषों को इस उम्र तक शादी कर लेना अच्छा होता हैं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें